Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

मुर्शिदाबाद दंगों में तोड़े गए मंदिरों का निर्माण कराएगी भाजपा, अक्षय तृतीया से होगी शुरुआत

उन्होंने कहा कि यह पूरा काम हिंदू समाज के खर्च पर किया जाएगा

28 Apr 2025

मुर्शिदाबाद दंगों में तोड़े गए मंदिरों का निर्माण कराएगी भाजपा, अक्षय तृतीया से होगी शुरुआत

कोलकाता। मुर्शिदाबाद और आसपास के इलाकों में पिछले दिनों सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। इसमें हुई हिंसा में इलाके के कई हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया था और इनमें तोडफ़ोड़ हुई थी। भाजपा ने इन दंगों में क्षतिग्रस्त हुए हिंदू मंदिरों के निर्माण का निर्णय लिया है। यह कार्य अक्षय तृतीया की शुभ तिथि से शुरू होगा। बंगाल में लगभग साल भर बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं। 
भाजपा नेताओं का आरोप रहा है कि ममता बनर्जी सरकार एक वर्ग विशेष का वोट हासिल करने के लिए उनकी आपराधिक गतिविधियों पर चुप्पी साधे रखती हैं जिससे उन्हें बढ़ावा मिलता है। मुर्शिदाबाद के दंगों में बांग्लादेश से आए मुसलमानों का हाथ पाया गया था।

राज्य सरकार ने दंगों के कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन भाजपा का आरोप है कि दंगों के सभी आरोपियों को अब तक नहीं पकड़ा जा सका है। भाजपा द्वारा मंदिरों के निर्माण कार्य को भी राजनीतिक कदम माना जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह राज्य में सांप्रदायिक हिंसा को तनाव को बढ़ावा देकर अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करना चाहती है। भाजपा द्वारा मंदिरों के निर्माण कार्य को भी उसकी इसी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

भाजपा नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदुु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार की नाकामी के कारण आपराधिक तत्वों ने मंदिरों को नुकसान पहुंचाया है। ऐसा करके वे हिंदू समुदाय को डराना और धमकाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की साजिश को पूरा नहीं होने दिया जाएगा और भाजपा इन मंदिरों को उनकी पुरानी स्थिति में बहाल करेगी। उन्होंने कहा कि यह पूरा काम हिंदू समाज के खर्च पर किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अक्षय तृतीया से होगी शुरुआत
उन्होंने कहा कि यह पूरा काम हिंदू समाज के खर्च पर किया जाएगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News